फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Loss of 15 crores in Theog assembly constituency

Hamirpur (Himachal) News: ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ का नुकसान

Tue, 11 Jul 2023 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
Loss of 15 crores in Theog assembly constituency
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का ज
शिक्षा मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र का लिया जायजा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल तक प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर करीब 15 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की घड़ी में आम जनता के साथ खड़ी है। इस आपदा के समय में लोगों को सुरक्षा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से राहत कार्यों में सहयोग की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सेब सीजन भी कुछ ही समय में शुरू होने जा रहा है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि भारी बारिश के चलते बंद सड़कों को दुरुस्त किया जाए ताकि सीजन के दौरान असुविधा न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश से सबसे अधिक पंचायतों की सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए आने वाले समय में जल निकासी की उचित व्यवस्था दी जाएगी। ठियोग विस क्षेत्र में करीब 49 संपर्क सड़कें बंद थीं, इसमें से मंगलवार को 35 को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारी बारिश से उत्पन्न हुई स्थिति के संदर्भ में केंद्र से भी बातचीत हुई है। उन्होंने केंद्र से प्रदेश को पूर्ण सहयोग की मांग की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भारी बारिश के दौरान बाहर निकलना खतरों से भरा है। प्रदेश सरकार का इस समय मुख्य उद्देश्य लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं देना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, एसडीएम सुरेंद्र मोहन, एसडीएम जुब्बल राजीव संख्यान समेत कई अन्य मौजूद रहे।


निर्माणाधीन बाईपास का लिया जायजा
रोहित ठाकुर ने ठियोग बाईपास के निर्माणाधीन हिस्से का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ठियोग बाईपास को 15 अगस्त से पहले बहाल किया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की उचित व्यवस्था मिले। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने रईघाट क्यारटू सड़क, बैली ब्रिज के पास और स्नाई के पास धंसे हिस्से का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed