फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Losers, expelled and non-members are making baseless allegations: Mahasabha

हारे, निष्कासित और गैर सभा सदस्य लगा रहे आधारहीन आरोप : महासभा

Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
सलौणी(हमीरपुर)। सेन भक्त महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पर जिलाधीश को ज्ञापन देकर लगाए गए आरोपों पर सेन भक्त महासभा के पदाधिकारी भड़क उठे हैं। सेन भक्त महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग जो पूर्व में चुनाव हारे, सभा से निष्कासित और सभा के गैर सदस्य हैं, वह आधारहीन आरोप लगाकर महासभा को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव देशराज दत्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार चंदेल, राजकुमार वर्मा, उत्तम पटियाल, रणजीत सिंह, देशराज पटियाल, मनोज कुमार, जगदीश चंद, चंद्रशेखर, संजय वर्मा, पृथ्वी चंद, बृज लाल, पवन कुमार, मदन लाल, तिलक राज, प्रमोद अत्री, दिनेश जसवाल, राकेश सांदल, कुलदीप चंद आदि पदाधिकारियों ने कहा कि महासभा के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुए थे और मान चंद भारद्वाज लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हारे हुए प्रतिनिधियों को अपनी हार स्वीकार नहीं हुई और बौखलाहट में आकर वह प्रदेश अध्यक्ष पर झूठे आरोप लगाकर प्रशासन और सेन समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ आधारहीन लोग सेन महासभा के अध्यक्ष पर रिश्तेदारों को महासभा के पदाधिकारी बनाने के आरोप लगा रहे हैं। वह खुद रिश्तेदारों की एक टोली हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह कुकृत्य किया है जिससे सेन भक्त महासभा का नाम खराब हुआ है। इनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। उन्होंने जिलाधीश हमीरपुर से भी आग्रह किया है कि ऐसे हारे, नकारे और आधारहीन लोगों पर उचित कार्रवाई अमल में लाए। ताकि दोबारा कोई साफ-सुथरी संस्था पर झूठे आरोप लगाने की चेष्टा नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed