फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   local singer odition

हमीर उत्सव के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 2 दिसंबर से

Tue, 26 Nov 2019 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्यस्तरीय हमीर उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन दो और तीन दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 4 दिसंबर का दिन आरक्षित रखा गया है। ऑडिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि 6 और 7 दिसंबर तक राज्यस्तरीय हमीर उत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। कहा कि इस बार हमीर उत्सव के दौरान सांस्कृृतिक संध्याओं को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के विख्यात कलाकारों के साथ-साथ अन्य राज्यों से स्टार कलाकार भी आमंत्रित किए जाएंगे। इसके लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति का गठन अतिरिक्त उपायुक्त अध्यक्षता में किया गया है। इसके अतिरिक्त स्थानीय लोक कलाकारों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए उचित मंच प्रदान किया जाएगा। हमीर उत्सव में प्रस्तुति देने के इच्छुक लोक कलाकार अपना आवेदन अंतिम तिथि तक उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करवा सकते हैं। उपायुक्त ने राज्यस्तरीय हमीर उत्सव के सुचारु संचालन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल को मेला अधिकारी नियुक्त करने संबंधी आदेश भी पारित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed