फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   LIC employees thrashed against central government

केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे एलआईसी कर्मचारी

Thu, 18 Mar 2021 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
LIC employees thrashed against central government
हमीरपुर में एलआईसी के कर्मचारी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम हमीरपुर की दोनों शाखाओं के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीरवार को शाखा कार्यालय यूनिट -1 के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन केंद्र सरकार की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ लाए जाने तथा कर्मचारियों का एक अगस्त 2017 से लंबित वेतन पुन: निर्धारित करने पर कार्रवाई न होने पर किया गया। शाखा सचिव अंकुश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी परिसंपत्तियों को बेचने पर तुली हुई है।
विज्ञापन

पहले बैंकों का निजीकरण करने के कदम उठाए गए और अब एलआईसी को शेयर मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। यह निर्णय कर्मचारियों को बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। इस विरोध प्रदर्शन में ऑल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन के हरनाम सिंह, अम्मी चंद चौहान, शाखा कार्यालय यूनिट-1 से पवन मनकोटिया, विक्रम थलवाल, जरनैल सिंह, साहिल शर्मा, प्रीतिका सिंह, प्रिया वर्मा, पूनम, गौरव, धीरज, अंशुल, संजीव कुमार, किशोरी शर्मा, विकास, सत्या, दीप चंद, संदेश और यूनिट- 2 से अशोक, देशराज, मदन राणा, सुभाष, सरवन लाल, जितेंद्र, वीरसिंह, कंचन, शुभम ठाकुर, कुशला देवी, प्रवीण, संजय, सुनील आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed