{"_id":"6ac5503b9774b010b40b0dc3","slug":"leopard-terror-in-karha-villagers-confined-to-their-homes-as-evening-falls-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-211017-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करहा में तेंदुए की दहशत, शाम होते ही घरों में कैद हो रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करहा में तेंदुए की दहशत, शाम होते ही घरों में कैद हो रहे ग्रामीण
Wed, 07 Oct 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत करहा के बुठवीं अग्निहोत्रियां में तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दिन ढलने के बाद लोगों के लिए जरूरी काम से भी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासी विपना, अशोक और कश्मीर चंद ने बताया कि करहा में तेंदुआ दो भैंसों का शिकार कर चुका है। तेंदुए की मौजूदगी से पशुपालकों को अपने मवेशियों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में जल्द पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि लोगों और पालतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि तेंदुए की समस्या के संबंध में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद