{"_id":"679a7b9484d5bb938f09032a","slug":"leopard-seen-near-dhaula-siddh-hydroelectric-project-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-146936-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना के पास दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना के पास दिखा तेंदुआ
Thu, 30 Jan 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। हमीरपुर में निर्माणाधीन धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना में मंगलवार शाम को तेंदुआ दिखने से कार्य कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। एक मजदूर ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।
तेंदुआ दिखने से वहां कार्य करने वाले लोग भी सहम गए हैं। इस बिजली प्रोजेक्ट में लगभग 800 कर्मचारी कार्य करते हैं। यह बिजली प्रोजेक्ट सुजानपुर-नादौन मार्ग पर जीहण में स्थित है। यह स्थल दोनों तरफ से घने जंगलों से घिरा हुआ है, जिसके कारण पहले भी यहां तेंदुए देखे जा चुके हैं।
प्रोजेक्ट निर्माण कंपनी के डीएम विनोद कुमार ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट साइट पर दिनभर गाड़ियों और मजदूरों की आवाजाही रहती है। तेंदुए की आहट से मजदूरों में भय बना हुआ है। यदि तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए तो कार्य भी प्रभावित होगा।