फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard roaring near the houses as it was dusk

शाम ढलते ही घरों के पास दहाड़ रहा तेंदुआ

Fri, 05 Mar 2021 06:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बढेड़ा में लोग तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। शाम ढलते ही तेंदुआ घरों के आसपास दहाड़ रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। करीब 10 दिनों से तेंदुआ बढेड़ा के जमनबाहल में हरिजन बस्ती के आसपास घूमता देखा जा रहा है। लोगों ने स्थानीय पंचायत को भी तेंदुआ होने की सूचना दे दी है। बढेड़ा पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों की समस्या को देखते हुए बढेड़ा के जमनबाहल में पिंजरा लगाने की मांग वन विभाग से की है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि शीघ्र की हरिजन बस्ती के लिए सोलर लाइट उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि, लोगों को बाहर निकलने और आने-जाने में परेशानी न हो। लोगों में राकेश कुमार, रवि कुमार, रेखा देवी, महेंद्र कुमार, मीना देवी ने पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के रेंज ऑफिसर विकास दत्ता का कहना है कि लोगों की दूरभाष पर शिकायत आई है।
विज्ञापन

लोगों की समस्या को देखते हुए वन रक्षक को निर्देश दिए हैं कि शीघ्र ही बढेड़ा के जमनबाहल में पिंजरा लगाया जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे रात के समय बाहर निकलते समय सावधानी बरतें व बिना रोशनी के बाहर न जाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि शाम ढलते ही बच्चों को बाहर निकलने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed