फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lecturer demands to revoke clarification order on 80 percent result

80 फीसदी रिजल्ट पर स्पष्टीकरण के आदेश वापस लो

Sun, 14 Feb 2016 05:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
Lecturer demands to revoke clarification order on 80 percent result

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग के प्रवक्ताओं से स्पष्टीकरण मांगने के निर्णय पर कड़ा ऐतराज जताया है। शिक्षा विभाग ने 80 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम पर प्रवक्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। इस पर प्रवक्ता उबल गए हैं।

विज्ञापन


प्रवक्ता संघ के चेयरमैन मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि ये अपने आप में बड़ी हास्यास्पद बात है कि 80 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले प्रवक्ताओं का भी स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सेकेंडरी एजूकेशन कोड के पैरा 2.20.3 के अनुसार, 75 फीसदी या इससे अधिक परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में उत्कृष्ट लिखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 65 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले अध्यापकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में बहुत अच्छा लिखा जाता है। शिक्षा कोड के अनुसार, स्पष्टीकरण केवल उन अध्यापकों का लिया जाता है जिनका परीक्षा परिणाम शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम से 50 फीसदी से भी कम हो।


स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे स्पष्टीकरण के आदेश तुरंत वापस लिए जाएं। अगर ऐसे स्पष्टीकरण के आदेश शीघ्र वापस न लिए गए तो स्कूल प्रवक्ता संघ आंदोलन का रास्ता अपनाने से भी गुरेेज नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed