{"_id":"5f245d908ebc3e63b42d91f9","slug":"lawer-resistered-case-of-froud-hamirpur-hp-news-sml340241993","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फौजी की स्कूटी के चक्कर में लुट गया वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फौजी की स्कूटी के चक्कर में लुट गया वकील
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर का एक वकील ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। इस बारे में उसने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये एक स्कूटी को बेचने के बारे में सूचना मिली। शातिर ने अधिवक्ता को बताया कि दोपहिया वाहन एक फौजी के पास है और बहुत ही अच्छी स्थिति में है।
अधिवक्ता ने उस दोपहिया वाहन को खरीदने की इच्छा जताई तो शातिर ने उन्हें पहले कुछ राशि बैंक खाते में जमा करवाने के लिए कहा। ठग के झांसे में आकर अधिवक्ता ने करीब 13 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवा दिए। लेेकिन, इसके बाद दोपहिया वाहन को लेकर संबंधित व्यक्ति ने अपने सारे संपर्क बंद कर लिए। काफी कोशिश करने के बाद भी जब कोई संपर्क नहीं हो पाया तो अधिवक्ता को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि फौजी के नाम पर इस तरह ठगी के बारे में सचेत करते हुए एक सप्ताह पूर्व ही डीएसपी बीडी भाटिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट अपलोड कर लोगों को आगाह किया था। बावजूद इसके लोग लालच में आकर आए दिन ठगी के शिकार हो रहे हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि एक अधिवक्ता ने उन्हें शिकायत दी है, जिसमें वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है। मामले की जांच के लिए एसएचओ को निर्देश दिए हैं।