फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Late night rain razed five slate-roofed houses in Sujanpur and Bhoranj, causing heavy damage

Hamirpur (Himachal) News: देर रात बारिश से सुजानपुर और भोरंज में पांच स्लेटपोश मकान जमींदोज, किया भारी नुकसान

Mon, 15 Sep 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 15 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Late night rain razed five slate-roofed houses in Sujanpur and Bhoranj, causing heavy damage
गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक
सुजानपुर/भोरंज (हमीरपुर)। शनिवार देर रात हुई बारिश से सुजानपुर और भोरंज उपमंडल में भारी नुकसान हुआ है। बारिश से क्षेत्र में पांच स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गए, जबकि नौ को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 12 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन

इसमें सुजानपुर उपमंडल के तहत खैरी पंचायत में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। खैरी पंचायत में दो मकान पूरी तरह से टूट गए। वहीं, चार मकानों में मलबा भर गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार रात 2:30 बजे मूसलाधार बारिश के बीच खैरी-संधोल सड़क के साथ वाली पहाड़ी में भूस्खलन हुआ। इससे मलबे के साथ पानी का बहाव सड़क के नीचे स्थित उनके घरों की ओर आ गया। मलबा पानी के साथ उनके घरों में घुस गया। एकाएक हुए इस हादसे में चारों परिवारों के सदस्यों ने राशन डिपो में रात गुजारी।
विज्ञापन

हादसे के बाद पंचायत प्रधान किशोर कुमार और एसडीएम विकास शुक्ला मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। प्रशासन ने खैरी पंचायत के पीड़ित परिवारों को फौरी राहत देने के साथ सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया है। पंचायत में किशोरी लाल का मकान सात फीट तक मलबे में दब गया है, जिससे घर का जरूरी सामान व राशन खराब हो गया। वहीं, आंगन में खड़ी कार भी मलबे में दबने से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा चुन्नीलाल, जोगिंदर व रेखा देवी के मकानों में मलबा घुसने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसी पंचायत में सुषमा देवी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, ग्राम पंचायत जोल के प्लाही गांव में चैन सिंह की स्लेटपोश गोशाला गिर गई। टीहरा में भी एक गोशाला ढह गई। बीड़ बगेहड़ा में एक स्लेटपोश मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, मुख्य सड़क से खैरी उच्च पाठशाला को जाने वाला संपर्क रास्ता भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
उधर, सचूही में डंगा बह जाने से मुख्य सड़क पर दो घंटे तक आवाजाही बंद रही। टीहरा पंचायत में निर्मला कुमारी की स्लेटपोश गोशाला और सुभाष चंद के दोमंजिला मकान का कुछ हिस्सा और बीड़ बगेहड़ा में राजेश कुमार का स्लेटपोश मकान गिर गया।
एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने बताया कि नुकसान की सूचना मिलने पर राजस्व अधिकारी मौके पर जा रहे हैं तथा स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। वहीं, विकास खंड बमसन के छत्रैल गांव में वीना देवी का रिहायशी मकान भारी बारिश से गिर गया। बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने मौका देखकर घटना की सूचना एसडीएम, तहसीलदार और स्थानीय पटवारी को दी है।
प्लाही में नाले पर बने कॉजवे में पानी की चपेट में आई कार

प्लाही बाजार में सुजानपुर-संधोल सड़क के नाले पर बने कॉजवे में पानी का बहाव अधिक होने के कारण एक कार पानी की चपेट में आ गई। कार बहकर डंगे के साथ लटक गई। इस दौरान कार में सवार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।
बॉक्स

पपलाह गांव भूस्खलन की चपेट में आई गोशाला, एक शौचालय गिरा
गांव पपलाह के वार्ड नंबर-तीन में लाभा राम की गोशाला भूस्खलन की चपेट में आ गई। मलबे ने गोशाला को घेर लिया और भीतर तक प्रवेश कर गया। इस दौरान गोशाला में बंधी दो गायें भी खतरे में आ गई। स्थानीय लोगों और परिवारजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गायों को सुरक्षित बाहर निकाला। उपमंडल अधिकारी भोरंज शशिपाल शर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रशासन की ओर से राहत स्वरूप तिरपाल प्रदान किए। इसी गांव के पवन कुमार का शौचालय व स्नानघर ढह गया। ग्राम पंचायत प्रधान अंकुश सैणी ने बताया कि हादसे के दौरान पवन कुमार चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
बॉक्स

गाद भरने से 46 पेयजल योजनाएं ठप

खड्डों में पानी का स्तर बढ़ने से जल शक्ति विभाग की 46 पेयजल योजनाएं गाद भरने से ठप हो गई हैं। इनमें हमीरपुर मंडल की तीन, सुजानपुर की पांच, नादौन की आठ, बड़सर की छह, भोरंज की 24 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। पेयजल योजनाएं बाधित होने के कारण रविवार को कई गांवों में पानी नहीं आया। हालांकि जल शक्ति विभाग का दावा है कि जल्द ही पेयजल योजनाओं को बहाल कर लिया जाएगा।
भरेड़ी में बिजली खंभे टूटने से बिजली सप्लाई बाधित

जाहू (हमीरपुर)। मूसलाधार बारिश से बिजली उपमंडल भरेड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली के खंभे गिरने व टूटने से बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से बहाल नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाल्टू-मनोह नाले में पानी के तेज बहाव से बिजली के दो खंभे टूटकर बह गए तथा तार भी टूट गए। इससे 33 केवी बिजली सबस्टेशन नाल्टू से बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है। सीर खड्ड में पानी बढ़ने से एक खंभा टूटकर बह गया है। वहीं, अन्य स्थान पर पांच बिजली के खंभे टूटे हैं। बिजली उपमंडल भरेड़ी के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से बिजली बोर्ड को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली के खंभों की मरम्मत कर रहे हैं, इसलिए 33 केवी सब स्टेशन जाहू से बिजली की सप्लाई बंद की गई है। जल्द ही बिजली की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

वहीं, लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के तहत पांच सड़क मार्ग बंद हैं। बिजली बोर्ड के करीब सात खंभे टूटे हैं। बिजली के तारों को काफी नुकसान हुआ है। इससे कई क्षेत्रों में बिजली सेवा बंद हो गई। सेवा को बहाल करने में बिजली कर्मी जुटे हैं।

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

गांव पपलाह में बारिश से गिरा शौचालय। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed