फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Land dispute snatched the lives of two people

Hamirpur (Himachal) News: गोलियां चलने से परिवार में मची चीखो पुकार

Fri, 06 Jan 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Land dispute snatched the lives of two people
सुजानपुर के बीड़ बगेहड़ा में गोलीकांड में घायल अजीत सिंह। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के बीड़ बगेहड़ा में शुक्रवार शाम को गालियां चलने से दो लोगों की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। गोलियों की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग भी अपने घरों की तरफ भाग गए। हर कोई अपनी जान बचाने के प्रयास में था। गोलियों की आवाज से ऐसा लग रहा था कोई आतंकवादी घुसपैठ के बाद सेना का ऑपरेशन चल रहा हो। दो लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। जमीन विवाद ने किसी के परिवार के दो सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

घास बात यह है कि इस हमले में घायल मंजीत ने न केवल अपनी पत्नी और बेटे को खोया। बल्कि जहां उसकी बहू विधवा हो गई तो वहीं पोतों के सिर से बाप का साया भी उठ गया। हर ओर से दर्दनाक की चर्चा है। वहीं जिला हमीरपुर में जारी बंदूकों के लाइसेंस पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिला हमीरपुर की आबादी पांच लाख के करीब है, लेकिन शस्त्र लाइसेंस शाखा से साढ़े तीन हजार से अधिक बंदूक और रिवाल्वर के लाइसेंस जारी हैं।
विज्ञापन

सुजानपुर में पिछले पांच सालों में गोलीबारी की यह चौथी घटना है। पूर्व में भी गोली लगने से कुछ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हमीरपुर में भी एक मोटर मैकेनिक की मौत हो चुकी है, जबकि अब पिछले दिसंबर माह में ही जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते गांव में भी एक मकान पर दो बार फायरिंग हो चुकी है। पुलिस विभाग ने संबंधित परिवार को सुरक्षा प्रदान की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed