फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lakhanpal filled election nomination papers for the third time

लखनपाल ने तीसरी बार भरा चुनाव नामांकन पत्र

Fri, 21 Oct 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lakhanpal filled election nomination papers for the third time
बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल निर्वाचन अधिकारी बड़सर के कार्यालय में चुनाव नामांकन पत्र दाख? - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। कांग्रेस के प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने वीरवार को तीसरी बार बड़सर विधानसभा क्षेत्र से अपना परचा दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा के समक्ष नामांकन दाखिल करने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इससे पहले एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक रूबल ठाकुर की अगुवाई में इंद्रदत्त लखनपाल का स्वागत किया। लखनपाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हिमाचल को बीते पांच साल में महज लूटा है। महंगाई की वजह से आम आदमी पूरी तरह से त्रस्त है। गरीब की थाली से निवाला छीन लिया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कम घोटाले ज्यादा हुए हैं।
विज्ञापन

लखनपाल ने 2012 और 2017 में जीता है चुनाव
बड़सर विधानसभा से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे इंद्रदत्त लखनपाल ने 2012 और उसके बाद 2017 में चुनाव जीता। 2012 में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी बलदेव शर्मा को 2,452, जबकि 2017 में महज 4,39 मतों से हराया था। लखनपाल अब तीसरी बार कांग्रेस के प्रत्याशी बने हैं। अब उनके सामने पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की पत्नी माया शर्मा भाजपा की उम्मीदवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed