फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lajhyani to Dhamrol via Dhar road will be renovated

Hamirpur (Himachal) News: लझयाणी से धमरोल वाया धार सड़क का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 04 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lajhyani to Dhamrol via Dhar road will be renovated
लझयाणी से धमरोल वाया धार खस्ताहाल सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। बरसात के मौसम में खराब हुई भोरंज की सड़कों को ठीक करने का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के भरेड़ी अनुभाग के अधीन आने वाली पांच किलोमीटर लंबी सड़क लझयाणी से धमरोल वाया धार बेहद खस्ताहाल स्थिति में है।
विज्ञापन

इस सड़क के जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपये खर्च होंगे। विभाग ने कार्य शुरू करने से पहले टेंडर प्रकिया को पूर्ण कर लिया गया है। यह सड़क दो पंचायतों धमरोल और लझयाणी को भोरंज मुख्यालय से जोड़ती है। इससे करीब 2000 आबादी को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बरसात के मौसम में सड़क के उखड़ने से कई स्थानों पर गड्ढे बने हैं। सड़क की दशा को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 300 मीटर क्षेत्र में सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दुर्घटना संभावित करीब 150 मीटर में क्रैश बैरियर लगाएं जाएगें। जहां-जहां पर सड़क उखड़कर खराब हुई हैं, वहां पर पैच वर्क का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आने वाले समय में यह सड़क वाहनों के लिए चकाचक होगी। वाहन चालकों को वाहन चलाना आसान होगा। सड़क की खराब दशा को सुधारने के लिए लझयाणी पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा, धमरोल पंचायत उपप्रधान विजय कुमार व अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।


कोट

लझयाणी से धमरोल सड़क के लिए 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। विभाग ने टेंडर प्रकिया पूरी कर ली है। जल्द ही सड़क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article