फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kitchen gardens will be inspected in primary and secondary schools across the district

Hamirpur (Himachal) News: जिलेभर के प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में किचन गार्डनों की होगी जांच

Wed, 25 Oct 2023 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में स्थापित किचन गार्डनों की जांच होगी। इसके बाद स्कूलों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक, मिड-डे-मील समन्वयक स्कूलों में जाकर किचन गार्डनों की जांच करेंगे। जांच के दौरान किचन गार्डनों में साफ-सफाई और सब्जियों आदि के बारे में जांच की जाएगी।
विज्ञापन


जिलेभर के 470 प्राथमिक और 114 माध्यमिक स्कूलों में दोपहर के भोजन में हरी सब्जियां गाजर, गोभी, धनिया, पालक आदि को शामिल करने के लिए किचन गार्डन बनाए गए हैं, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को संतुलित भोजन खिलाया जा सके। प्रत्येक स्कूल में किचन गार्डन के लिए सरकार की ओर से अलग-अलग बजट जारी हुआ था। वर्तमान में जिलेभर के अधिकांंश स्कूलों में उचित साफ-सफाई और देखरेख न होने से किचन गार्डनों में घास और झाड़ियां उगी हुई हैं। कई स्कूलों में यह किचन गार्डन उचित देखरेख के अभाव में खत्म हो चुके हैं। इससे विद्यार्थियों को दोपहर के भोजन में हरी सब्जियां खिलाने के लिए अध्यापकों को बाजार से सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। समस्या को ध्यान में रखते हुए जिलाभर के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में निरीक्षण किया जाएगा। इसके उपरांत स्कूलों में किचन गार्डनों की देखभाल न करने का कारण पूछा जाएगा। एक तरह से सरकारी धनराशि का दुरुपयोग का मामला भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिलेभर के 470 प्राथमिक और 114 माध्यमिक स्कूलों में स्थापित स्कूलों के किचन गार्डनों की जांच की जाएगी, ताकि स्कूलों में दोपहर के भोजन में विद्यार्थियों को हरी सब्जियों सहित संतुलित आहार खिलाया जा सके। देखा जाएगा कि कहां-कहां यह किचन गार्डन सही स्थिति में हैं और कहां-कहां खराब स्थिति में हैं। इसकी रिपोर्ट तैयारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed