फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kharif crop seeds reached the blocks

Hamirpur (Himachal) News: ब्लॉकों में पहुंचा खरीफ फसलों का बीज, बिक्री शुरू

Mon, 27 May 2024 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 27 May 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Kharif crop seeds reached the blocks
कृषि विक्रय केंद्र हमीरपुर में मक्की का बीज खरीदने पहुंचे किसान। संवाद
हमीरपुर। कृषि विभाग हमीरपुर के पास खरीफ की फसलों का बीज पहुंच गया है। किसानों को ब्लॉकों में मक्की, चरी और बाजरे का बीज अनुदान पर प्रदान किया जा रहा है। विभाग के पास मक्की का 340 क्विंटल बीज पहुंचा है। किसानों को इस बार भी मक्की का सिंगल और डबल क्राप्स बीज मुहैया करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन


किसानों को मक्की के सिंगल और डबल क्राप्स बीज पर 30 रुपये की सब्सिडी दी रही है। किसान सिंगल क्राप्स मक्की का एक किलो बीज 88 रुपये किलो और डबल क्रॉप्स मक्की का एक किलो बीज 63 रुपये के हिसाब से खरीद रहे हैं। मक्की का सिंगल क्राप्स पांच किलो बीज के लिए 440 रुपये और डबल क्राप्स पांच किलो बीज 315 रुपये में चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


विभाग को छह ब्लॉकों से मक्की के बीज की 1715 क्विंटल डिमांड मिली थी, जिसमें से 340 क्विंटल बीज पहुंचा है। शेष मक्की का बीज भी जल्द ही ब्लॉकों को पहुंचा दिया जाएगा। इसके अलावा चरी का 300 क्विंटल बीज और बाजरे का 50 क्विंटल बीज अभी तक पहुंच पाया है। किसानों को चरी पर 20 रुपये और बाजरे पर 30 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। किसान ब्लॉकों से चरी का एक किलो बीज 50 रुपये और बाजरे का एक किलो बीज 66.50 रुपये में खरीद सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ मौसम में उगाए जाने वाले फसलों के बीज ब्लॉकों में बांट दिए गए हैं। विभाग के पास अब तक मक्की का 340 क्विंटल बीज और चारे के रूप में उगाये जाने वाले बीज में चरी और बाजरे का 350 क्विंटल बीज हमीरपुर पहुंच है। इसे सभी ब्लॉकों को बराबर-बराबर बांट दिया गया है, ताकि किसानों को घरद्वार के नजदीक बेहतर क्वालिटी के बीज खरीदने को मिल सकें।
-डॉ. शशिपाल अत्री, उपनिदेशक, कृषि विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed