फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Khagal beat Ghanotla in volleyball

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खग्गल टीम ने घनोटला टीम को हराया

Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Khagal beat Ghanotla in volleyball
मटहाणी में वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहुंचे नरेंद्र अत्री खिलाड़ियों से परिचय क? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिम आंचल सोसायटी ने युवा खेल उत्सव के तहत मटाहणी में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सासन जोन के वॉलीबाल प्रतियोगिता में फाइनल में खग्गल ने घनोटला टीम को हराकर विजेता का खिताब प्राप्त किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अत्री ने कहा कि खुद तो नशे से दूर रहें ही साथ ही दूसरों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की वे आज देश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल का लाभ लेते हुए कड़ी मेहनत करें। फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया, सांसद खेल महाकुंभ इसका प्रमाण है। अत्री ने हमीरपुर विधानसभा में हिम आंचल सोसायटी के बैनर तले प्रदेश कौशल विकास निगम के संयोजक नवीन शर्मा की ओर से आयोजित किए जा रहे खेल उत्सव की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने का एक अच्छा प्रयास है।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से नीरज शर्मा, अजय शुक्ला, राकेश ठाकुर, नरेश कुमार, संजय कौशल समेत दर्जनों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed