{"_id":"6ac6a5d4eff86128e8078afa","slug":"kartik-and-samiksha-took-the-biggest-leap-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-211199-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कार्तिक और समीक्षा ने लगाई सबसे ऊंची छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कार्तिक और समीक्षा ने लगाई सबसे ऊंची छलांग
Thu, 08 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
छात्र वर्ग की ऊंची कूद में कार्तिक प्रथम, अतुल द्वितीय और राजवीर तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में समीक्षा ने पहला, श्वेता ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जेवलिन थ्रो में निधि प्रथम, अक्षरा द्वितीय और अक्षी तृतीय रहीं। लंबी कूद में अहाना ठाकुर प्रथम, शवनम द्वितीय और अक्षी तृतीय रहीं।
शॉटपुट में लक्षिता प्रथम, आरूषि द्वितीय और रिया तृतीय रहीं। छात्र वर्ग की डिस्कस थ्रो में तनिष राठौड़ प्रथम, ईशांत द्वितीय और राहुल तृतीय रहे।
वहीं, लंबी कूद में अमर प्रथम, अर्शित द्वितीय और नक्ष तृतीय रहे। शॉटपुट में वंश प्रथम, रोहनीश द्वितीय और अरनव तृतीय रहे। दूसरे दिन प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।