फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kamal and Gurcharan won gold and silver medals

Hamirpur (Himachal) News: कमल और गुरचरण ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

Sun, 21 Sep 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 21 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kamal and Gurcharan won gold and silver medals
राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गुरप्रसाद और कमल शर्मा ने जीते पदक। स्रोत : जागरूक पा
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल जाहू के दो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लाइट कांट्रेक्ट इवेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन करवाया है। मंडी जिला के सुंदरनगर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरचरण प्रसाद ने लाइट कांट्रेक्ट इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने प्वाइंट फाइटिंग इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। जाहू के कमल शर्मा ने लाइट कॉन्टैक्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। दोनों ही खिलाड़ियों का चयन सोलन में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 22 से 26 सितंबर को सोलन में होगी। दोनों ही खिलाड़ी राजकीय महाविद्यालय बल्द्वाड़ा में बीए प्रथम वर्ष व बी कॉम तृतीय वर्ष की उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने बताया कि उन्होंने ब्लैक थैंडर कराटे संस्थान जाहू में प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed