फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   joint director

सरकार ने संयुक्त निदेशक को सौंपा जांच का जिम्मा

Fri, 25 Oct 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में आठ वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत मामले की जांच के लिए सरकार ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वाईडी शर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा है। शुक्रवार को डॉ. वाईडी शर्मा इस मामले की जांच के लिए सिविल अस्पताल बड़सर पहुंचे और यहां पर चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा मृतक छात्रा के परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद फाइल प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने बीएमओ बड़सर डॉ. एचआर कालिया का तबादला बड़सर से बिलासपुर के नैनादेवी के लिए कर दिया है
विज्ञापन

स्कूली छात्रा वर्षा पुत्री राजेश कुमार निवासी जौड़े अंब को बुखार और डायरिया के उपचार केे लिए बड़सर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बच्ची को इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे पहले ऊना और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने एनएच बंद कर हंगामा किया तथा अस्पताल में तोड़फोड़ की। इसके बाद सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी, एडीसी रतन गौतम, एसडीएम प्रदीप कुमार और डीएसपी जसवीर सिंह को वीरवार को बड़सर अस्पताल मामले की जांच के लिए भेजा था। बच्ची के पिता तथा लोगों की मांग पर बीएमओ का तबादला नैना देवी के लिए कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. वाईडी शर्मा ने बताया कि विभागीय जांच के लिए उन्हें नियुक्त किया गया है। इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे। इस मामले में उन्होंने बच्ची के माता पिता के बयान भी लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed