फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JOA IT 817 result could not be declared even after ten days

Hamirpur (Himachal) News: दस दिन बाद भी घोषित नहीं हो पाया जेओए आईटी 817 का परिणाम

Wed, 31 Jul 2024 03:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
JOA IT 817 result could not be declared even after ten days
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे अभ्रूथीZ। संवाद।
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के बाहर दस दिन से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों का क्रमिक अनशन जारी है। 19 जुलाई को अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित करने का दावा किया था लेकिन दस दिन बाद भी परिणाम घोषित नहीं हो सका है। ऐसे में अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


आयोग के अधिकारी और कर्मचारी अवकाश के दिन भी परिणाम को तैयार करने में पिछले कुछ दिनों से डटे हुए हैं। परिणाम लगभग तैयार कर लिया गया है और विभागों का आवटन भी हो गया है लेकिन आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित न होने से अभ्यर्थी क्रमिक अनशन को जारी रखने पर मजबूर हैं। सुशील, लवनीश, राहुल, सौरभ ने कहा कि बेवजह परिणाम घोषित करने में देरी की जा रही है। उन्हें अधिकारियों की ओर से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बावजूद परिणाम घोषित करने में देरी की जा रही है। ऊना निवासी अमरदीप का कहना है कि कभी एक सप्ताह में परिणाम घोषित करने का दावा किया जाता है लेकिन परिणाम दस दिन बाद भी घोषित नहीं किया गया है। जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम को घोषित किया जाए ताकि सालों से नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को नौकरी मिल सके। जब तक परिणाम घोषित नहीं होगा, क्रमिक अनशन लगातार जारी रहेगा। यदि जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन से भी अभ्यर्थी पीछे नहीं हटेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अभ्यर्थियों से न्याय किया है लेकिन अब सिस्टम से उन्हें जूझना पड़ रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के चेयरमैन आरके पुरुथी का कहना है कि जल्द ही परिणाम घोषित होगा। प्राथमिकता के आधार पर आयोग इस कार्य को कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed