फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jivani School players honored for outstanding performance.

Hamirpur (Himachal) News: बेहतर प्रदर्शन पर जीवाणी स्कूल के खिलाड़ी सम्मानित

Wed, 07 Oct 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में 2 से 4 अक्तूबर तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय जीवाणी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंस, कार्तिक, अक्षित और कमल ने अंडर-17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। एकल मुकाबलों में प्रिंस ने सभी मैच जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, युगल मुकाबलों में प्रिंस और कमल की जोड़ी ने भी सभी मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

एकल और युगल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन के चलते विद्यालय की बैडमिंटन टीम लगातार दूसरी बार जिला चैंपियन बनी। आयोजकों ने टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन समिति ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, अध्यापकों, स्कूल प्रबंधन और विशेष रूप से शारीरिक शिक्षक भुपेश पठानिया को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed