{"_id":"64135a8f265078def20e275f","slug":"jbt-trainees-boycotted-classes-hamirpur-hp-news-c-19-1-90377-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जेबीटी प्रशिक्षुओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जेबीटी प्रशिक्षुओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले भर के जेबीटी प्रशिक्षुओं का धरना प्रदर्शन छठे दिन वीरवार को भी जारी रहा। राज राजेश्वरी कॉलेज भोटा, एसवीएम तरक्वाड़ी, डीडीएम साई और जय भारती कॉलेज लोहारी के बीएड प्रशिक्षुओं ने छठे दिन भी कक्षाओं का बहिष्कार किया।
जेबीटी प्रशिक्षु के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश, मोहित ठाकुर, हमीरपुर से देवांश पटियाल और विनोद कुमार ने कहा कि पिछली सरकार ने 4,000 जेबीटी प्रशिक्षुओं के साथ सौतेला व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जेबीटी बैच वाइज भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को भी मौका दिया जा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट में भी यह मामला विचाराधीन है।
पूर्व सरकार ने जेबीटी के आरएंडपी नियमों में जो बदलाव किया था, उससे भी आज तक जेबीटी बैचवाइज भर्ती में जेबीटी न लगाकर जे एंड के से गलत तरीके से डिप्लोमा धारकों ने यहां नौकरी हासिल की और भाजपा सरकार ने उन्हें संरक्षण दिया और उनके लोगों को भी नियुक्तियां दी गईं। उन्होंने कहा कि यूनियन के बार-बार मांग करने के बावजूद ऐसे उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच नहीं की गई। बाद में यूनियन द्वारा कुछ लोगों के फर्जी डिप्लोमा आरटीआई के माध्यम से मिले, यह मामला भी अब कोर्ट में लंबित है। उन्होंने मांग की है सरकार इस फर्जीबाड़े पर रोक लगाए और जेबीटी अभ्यर्थियों को न्याय दिलाए। उन्होंने वर्तमान में चल रही जेबीटी बेचवाइज भर्ती में बीएड डिग्री धारकों को बाहर रखने की मांग की है। प्रशिक्षुओं ने स्कूल शिक्षा बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेबीटी टेट में बीएड को लाने से हमारा हक छीना जा रहा है और हम तब तक कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे जब तक शिक्षा विभाग इसे ठीक नहीं करता डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा अपनी कक्षाओं के बहिष्कार जारी रहेगा।