फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   janta curfew good response

जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, हर तरफ सन्नाटा

Sun, 22 Mar 2020 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
janta curfew good response
जनता कर्फ्यू के चलते बस अड्डा हमीरपुर के सामने सुनसान पड़ा रोड। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान पर रविवार को जिला मुख्यालय हमीरपुर, नादौन, बड़सर, भोरंज, सुजानपुर समेत अन्य क्षेत्रों में तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान, बस और टैक्सी सेवाएं बंद रहीं। लोगों ने भी दिनभर घर पर रहकर कोरोना से लड़ने में सहयोग दिया। कर्फ्यू के कारण जिले के सभी मुख्य मार्ग, संपर्क मार्ग, बाजार और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सन्नाटा रहा। मुख्य मार्ग पर इक्का-दुक्का ही वाहन नजर आए। वहीं, शाम पांच बजे सभी लोगों ने घरों की छतों पर खड़े होकर थालियां और तालियां बजाईं। कई जगह मंदिरों की घंटियां और शंख ध्वनि सुनाई दीं। वहीं, फायर बिग्रेड ने भी जिला मुख्यालय पर अपने वाहन सड़कों पर दौड़ाकर सायरन बजाया।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस ने शहर में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए। हालांकि कुछेक जगह शराब के ठेकेदारों ने दुकानों के शटर आधे खुले रखकर शराब की बिक्री की। जिसकी लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की। अब 23 मार्च, सोमवार को भी जिले के निजी बस आपरेटर तमाम निजी बसों को बंद रखेंगे। सरकारी बसें भी बंद रहेंगी। टैक्सियां चलने पर अभी संशय बना है। निगम की अंतरराज्यीय बसें और कांगड़ा व सोलन जिले की बसें तो पहले ही बंद हैं। अब अन्य जिलों को जाने वाली बसों पर भी निगम रोक लगा सकता है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के उपप्रधान विजय ठाकुर, सचिव विरेंद्र ठाकुर और राजकुमार ने कहा कि 23 मार्च को भी निजी बसें बंद रहेंगी। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन हमीरपुर के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि सात बजे के बाद बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। अंतर जिला बसें भी बंद कर दी जाएंगी। जिला के सभी बाजार भी बंद रहेंगे, सिर्फ मेडिकल स्टोर और किराना व सब्जी की दुकानें ही खुली रहेंगी।
विज्ञापन

बाक्स:
कोरोना को अब रोना पड़ेगा : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी समीरपुर स्थित अपने घर पर थालियां और तालियां बजाकर जनता कर्फ्यू को अपना समर्थन दिया। धूमल ने कहा कि जिला हमीरपुर के लोगों ने भी ध्वनि उत्पन्न कर देश के प्रधानमंत्री को विश्वास दिलवाया कि हिमाचल की जनता और पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। धूमल ने लोगों से गुजारिश की है कि कोशिश करें कि 23 मार्च सुबह 7 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन किया जाए ताकि सार्वजनिक जगहों में थोड़ा बहुत बचा हुआ वायरस भी पूरी तरह से खत्म हो पाए। उसके बाद भी हमें कोरोना वायरस से लड़ने के लिए दिए गए स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करते रहना होगा ताकि, यह वायरस पूरी तरह से खत्म हो पाए। धूमल ने कहा कि कोरोना को अब रोना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed