फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jagesh Chandel elected employee union new president

जगेश चंदेल बने गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान

Sun, 28 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज Updated Sun, 28 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jagesh Chandel elected employee union new president
शिक्षक। - फोटो : file photo

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ खंड भोरंज के चुनाव रविवार को रावमापा बगवाड़ा के सीनियर सुपरिंटेंडेंट की अध्यक्षता में सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोरंज में हुए।

विज्ञापन


इसमें जगेश चंदेल को प्रधान, विजय कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, स्वरूप सिंह को महासचिव, भानू को अतिरिक्त महासचिव, प्रवीण नेगी को संयुक्त सचिव, सुरजीत सिंह और अश्वनी कुमार को कार्यालय सचिव, गजन सिंह और संजय कुमार को उपप्रधान, चुनी लाल, पवन कुमार, संजय कुमार, मदन कुमार को संगठन मंत्री, नरेंद्र कुमार को मुख्य सलाहकार, केसी शर्मा को सलाहकार और प्यार चंद को कानूनी सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन


कार्यकारिणी के विस्तार का अधिकार प्रधान खंड भोरंज को दिया गया। नवगठित संघ की मुख्य मांगों में नव स्तरोन्नत स्कूलों में अधीक्षक, वरिष्ठ सहायक, लिपिक और सेवादार के पद सृजित करना और सेवादार जिनका कार्यकाल 10 वर्ष है, उनको नियमित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलवाहक जिनका कार्यकाल 3 वर्ष हो गया है, उन्हें नियमित दैनिक भोगी बनाना और लैब असिस्टेंट को लिपिक के बराबर ग्रेड पे देना संघ की प्रमुख मांगें रहीं। इस मौके पर जिला प्रधान सोमनाथ जगोता और महासचिव देश राज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed