फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   It was easy for the examinees to ask questions from the syllabus

Hamirpur (Himachal) News: पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाने पर परीक्षार्थियों को हुई आसानी

Tue, 28 Feb 2023 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के छह परीक्षा केंद्रों में सोमवार को सीबीएसई दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें विभिन्न सीबीएसई संकाय स्कूलों के 1201 मेें से 1198 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इन विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 10:30 से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई। विद्यार्थी परीक्षा से एक घंटा पूर्व ही पहुंच गए थे। सीबीएसई परीक्षाओं के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर जिला हमीरपुर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में आसानी हुई।
विज्ञापन

जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, टीआर डीएवी कांगू, सेवन स्टॉर पब्लिक स्कूल बणी, जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं, इस बारे डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य और परीक्षा के जिला समन्वयक विश्वास शर्मा ने कहा कि जिले भर में सीबीएसई परीक्षाओं के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सोमवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि जिलाभर से 1201 में से 1198 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में 211 में से 210, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू में 98, टीआर डीएवी कांगू में 207, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 81, सेवन स्टॉर पब्लिक स्कूल बणी में174, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 430 बच्चों में से 428 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। विद्यार्थियों में परीक्षा देने में काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

परीक्षा में कोई भी प्रश्र बाहर से नहीं आया था। परीक्षा से पूर्व शिक्षकों ने पाठ्यक्रम पूरा करवा दिया था। इसके चलते परीक्षा में कोई भी परेशानी नहीं हुई। शिक्षकों ने स्कूल में अलग से कक्षा लगाकर पूरा करवाकर दो बार पाठ्यक्रम का रिवीजन करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सिमरन, छात्रा।
परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। जिसके तहत परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, शिक्षकों ने कक्षा में सारे पाठ्यक्रम के अलग-अलग समय पर टेस्ट लेकर पूरा पाठ्यक्रम कवर करवा दिया था।
-सलोनी, छात्रा।
प्रश्न पत्र 80 नंबर का था। प्रश्न पत्र में सभी प्रश्न आसान आए थे। प्रश्न आसान होने के कारण उत्तर लिखने में आसानी रही और समय पर पेपर पूरा किया आने वाले पेपरों के लिए भी तैयारी की जा रही है।

-गौरांशी, छात्रा।
-विद्यार्थियों को पेपरों के लिए पूरी तैयारी करवाई गई थी। पेपर के लिए अलग से विद्यार्थियों की कक्षाएं आयोजित की गईं। वहीं विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए अलग से व्हाट्सएप पर अलग से टिप्स दिए गए। ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो
-स्नेह कंवर, अंग्रेजी शिक्षक, डीएवी स्कूल हमीरपुर।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed