फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ishita in under-18 girls group, Aditya topper in boys group

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-18 लड़कियों के समूह में इशिता, लड़कों के समूह में आदित्य अव्वल

Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Ishita in under-18 girls group, Aditya topper in boys group
हमीरपुर के सिंथैटिक ट्रेक पर एथलेटिक मीट में भाग लेतीं धाविकाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हमीरपुर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच ठाकुर भूपेंद्र सिंह रहे। भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए खेल की बारीकियों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि एथलेटिक एसोसिएशन जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उदयमान खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर पैदा कर रही है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए जहां राष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग कैंप और विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित होती हैं। अब जिला स्तर से भी सीधे राष्ट्रीय स्तर तक के लिए अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इसी प्रतियोगिता का परिणाम है कि नीरज चोपड़ा जैसा उत्कृष्ट खिलाड़ी भारत को मिला। कोच भूपेंद्र ठाकुर ने हमीरपुर एथलेटिक एसोसिएशन की उत्कृष्ट सेवाओं को सराहना करते हुए उसे देश की टॉप-10 एसोसिएशन में से एक बताया। उन्होंने कहा कि जहां खिलाड़ी संगठन में कार्यरत होंगे, वहां बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। इससे पूर्व जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भारतीय ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए जिला प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से 18 दिसंबर को ऊना में होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर परशुराम अवार्डी पुष्पा ठाकुर, जिला एथलेटिक संघ के सह सचिव अनिल शर्मा, कोच सूरज ठाकुर, रजनीश शर्मा, महीप ठाकुर, रोहित चौहान, साहिल शर्मा, गुलशन ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम में अंडर-18 लड़कियों के समूह में इशिता शर्मा प्रथम और सुहानी द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर 18 लड़कों के समूह में आदित्य ठाकुर प्रथम, अतुल शर्मा द्वितीय और परीक्षित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 20 लड़कियों के समूह में शिवाली प्रथम, राशि द्वितीय और रिचा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के अंडर 20 समूह में अभय शर्मा प्रथम, साहिल मिन्हास द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहे। महिलाओं के वर्ग में कनिजों प्रथम और कोमल चंदेल द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरुषों के वर्ग में संजीव कुमार प्रथम, अमित पटियाल द्वितीय और अभय कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed