{"_id":"605c99d88ebc3e8ceb0edcc7","slug":"invoices-of-traffic-rules-will-now-be-invoiced-from-cameras-hamirpur-hp-news-sml3654543125","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की अवहेलना पर अब कैमरों से होंगे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की अवहेलना पर अब कैमरों से होंगे चालान
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब कैमरे ही वाहन का चालान काट देंगे। जिले में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। इस सिस्टम के लागू होने से कैमरों के माध्यम से ही यातायात नियमों की अवहेलना पर चालान काटे जाएंगे। चालान की यह व्यवस्था ऑटोमेटिक होगी और चालान कटने के बाद वाहन मालिक के घर के पते पर पहुंच जाएगा।
इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जिला पुलिस हमीरपुर 14 लाख खर्च करेगी। जल्द ही यह चालान व्यवस्था शुरू होगी। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया जाएगा। इसके तहत कैमरे के माध्यम से ही चालान काट कर वाहन मालिक को घर पर पहुंचाया जाएगा। इस सिस्टम के लागू होने के बाद वाहन मालिक ऑनलाइन माध्यम से भी चालान का भुगतान कर सकेंगे।
इससे यातायात नियमों का पालन होगा और दुर्घटनाओं व नुकसान में भी कमी आएगी। प्रारंभिक चरण में हमीरपुर शहर में ही इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद जिलाभर में इस व्यवस्था को संचालित किया जाएगा। इससे पूर्व दोपहिया वाहन पर सवार दोनों लोगों को जिले में हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। इसे पूर्व पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने शुरू करवाया था। अब पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने इंटिग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करने का निर्णय लिया है।