फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   invesigation

टौणी देवी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच पूरी

Mon, 30 Sep 2019 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के तहत एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य के खिलाफ लगे आरोपों की जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट शिक्षा उपनिदेशक ने निदेशालय शिमला व सरकार को भेज दी है। जिससे अब सबकी नजरें आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। ग्राम सभा टपरे की बैठक में बीती नौ जुलाई को स्कूल की प्रधानाचार्य के खिलाफ कई आरोप लगाए गए थे तथा इसकी शिकायत विभाग के आला अधिकारियों के साथ ही सरकार से भी की गई है। इसके बाद भाजपा के साथ ही कांग्रेस के नेताओं ने भी प्रधानाचार्य का तबादला करने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन

यह सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। हालांकि प्रधानाचार्य अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से नकार चुकी हैं। आरोपों की जांच करने के लिए शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा के प्रधानाचार्य को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। उनसे सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की गई थी। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा उपनिदेशक सेकेंडरी को सौंप दी है। शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर जसवंत सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट उन्हें मिली गई है। जिसे आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय शिमला भेज दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ही इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट गोपनीय होती है तथा इस पर शिक्षा निदेशालय ही आगामी कार्रवाई के लिए सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed