फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interview for job in private company in ITI Rail on 30

आईटीआई रैल में प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार 30 कोआईटीआई रैल में प्राइवेट कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार 30 को

Wed, 27 Oct 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Interview for job in private company in ITI Rail on 30
Interview for job in private company in ITI Rail on 30
रंगस (नादौन)। आईटीआई नादौन स्थित रैल गुजरात की एक कंपनी निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए 30 अक्तूबर को एक साक्षात्कार का आयोजन करेगी। आईटीआई के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार ने बताया कि साक्षात्कार में आईटीआई के ट्रेड फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, टर्नर, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मेकेनिक और पेंटर जनरल के 2015 से 2020 तक के अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के दसवीं कक्षा में 50 फीसदी और आईटीआई में 60 फीसदी अंक तथा आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 20100 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को सब्सिडी युक्त भोजन, कंपनी की लागत पर सुरक्षा जूते और पीपीई किट, कंपनी के मानदंडों के अनुसार जीपीए और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 30 अक्तूबर को सुबह नौ बजे आईटीआई नादौन स्थित रैल जिला हमीरपुर में अपने सारे मूल प्रमाण पत्र तथा उनकी दो प्रतियां, रिज्यूम और तीन फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी तक ले जाने के लिए बस भेजी जाएगी। साक्षात्कार के लिए आने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मास्क का प्रयोग करेंगे तथा अपना हैंड सैनिटाइजर भी साथ रखेंगे। सामाजिक दूरी का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed