{"_id":"65cf45c81e5898a814074c13","slug":"interview-for-apprentice-and-contract-appointments-on-23rd-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-121442-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अप्रेंटिस और अनुबंध पर नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अप्रेंटिस और अनुबंध पर नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार 23 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह 10 बजे होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में शुक्रवार सुबह 10 बजे मोहाली की निजी कंपनी 400 पदों पर अप्रेंटिस और अनुबंध आधार पर आईटीआई डिप्लोमा धारक युवक-युवतियों की भर्ती करेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि आवेदक के पास टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, फिटर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा या एमएमवी डिप्लोमा इन मेकेनिकल आटोमोबाइल एंड प्रोडक्शन होना चाहिए। इन्हें अप्रेंटिस के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर परफार्मेंस के आधार पर दोबारा ज्वाइनिंग दी जाएगी। इनके अलावा बारहवीं पास 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की महिलाओं को नौकरी के साथ-साथ दो वर्ष का प्रशिक्षण भी करवाया जाएगा। इनके लिए वेतनमान 10,600 रुपये से 14,500 रुपये मासिक रखा गया है। योग्यता रखने वाले पुरुष एवं महिला उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में भाग ले सकते हैं। आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो, वह भी हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र व अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है
अगर कोई युवक-युवती यह योग्यता रखते हैं और उनके नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं तो वे अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
समाचार: बवीता चंदेल