{"_id":"68c329197fa6a90fb7051caa","slug":"interview-for-80-posts-of-operators-on-18th-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-166455-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऑपरेटरों के 80 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऑपरेटरों के 80 पदों के लिए साक्षात्कार 18 को
Fri, 12 Sep 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 18 सितंबर को कालाअंब की निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। कंपनी की ओर से रिक्त ऑपरेटरों पर भर्ती के लिए फिटर, आरएसी, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर के 80 पदों पर भर्ती की जाएगी।
साक्षात्कार प्रक्रिया में 18 से 25 वर्ष तक के आईटीआई डिप्लोमाधारक युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को 20,800 रुपये मासिक वेतन और अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को 16,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह अपने मूल प्रमाणपत्रों तथा हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
वहीं, भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 96500-74838 पर भी संपर्क किया जा सकता है।