फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   International level swimming bridge will soon be built in Hamirpu

हमीरपुर में जल्द बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल : सुशील

Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
International level swimming bridge will soon be built in Hamirpu
ग्राम पंचायत हड़ेटा का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलने जाते हुए।
हमीरपुर। स्विमिंग एसोसिएशन की जिलास्तरीय बैठक रविवार को टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव ईशान अख्तर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला संघ के पदाधिकारियों ने राज्य महासचिव ईशान अख्तर को हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 10 के पार्षद डॉ. सुशील कुमार शर्मा को जिला स्विमिंग एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष, नीरज सहगल को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. नीलम शर्मा को जिला महासचिव, विवेक परमार को कोषाध्यक्ष, संतोष बन्याल को जिला सचिव और नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास को मुख्य सलाहकार, राजकुमार राणा, आशीष मंडयाल, रमेश डोगरा और सोमनाथ जगोता को कार्यकारी सदस्यों के रूप में चुना गया। इस दौरान जिला स्विमिंग एसोसिएशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द ही भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से खेलो इंडिया के तहत हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पुल का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर राज्य महासचिव ईशान अख्तर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में ग्रामीण युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन हमेशा प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed