फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Instructions to expel Bada Panchayat Pradhan from the post

Hamirpur (Himachal) News: बड़ा पंचायत प्रधान को पद से निष्कासित करने के निर्देश

Sun, 01 Dec 2024 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 01 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की बड़ा पंचायत की प्रधान सरिता देवी को पद से निष्कासित किए जाने के निर्देश जारी हो गए हैं। उन पर बड़ा के ही कुलदीप चंद ने शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार सरिता देवी ने पंचायत चुनाव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के बारे में झूठा हल्फनामा दिया था, जबकि उसने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया था। इसकी सुनवाई करते हुए उपायुक्त हमीरपुर ने उन्हें निष्कासित करने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों के खिलाफ सरिता ने मंडलायुक्त मंडी के पास अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए मंडलायुक्त ने स्टे नहीं दिया और उपायुक्त हमीरपुर के फैसले को सही ठहराते हुए पालना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देशों की पालना करते हुए जिला पंचायत अधिकारी हमीरपुर ने बीडीओ नादौन को पत्र लिखकर तत्काल पालना के आदेश दिए हैं। इसके चलते बीडीओ नादौन ने बड़ा पंचायत की प्रधान व सचिव को उपायुक्त हमीरपुर के फैसले की तुरंत पालना करने के निर्देश दिए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए बीडीओ निशांत शर्मा ने बताया कि बड़ा पंचायत की प्रधान के निष्कासन के बारे में जिला पंचायत अधिकारी का पत्र आया है। पंचायत प्रधान व सचिव को तुरंत आदेशों की पालना करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed