फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given about loan and subsidy schemes

Hamirpur (Himachal) News: ऋण और सब्सिडी योजनाओं की दी जानकारी

Wed, 28 Feb 2024 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Information given about loan and subsidy schemes
आईटीआई रैल में जागरूकता शिविर के मुख्यतिथि के साथ प्रशिक्षु। स्रोत: संस्थान
रंगस (हमीरपुर)। भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत मंगलवार को आईटीआई रैल में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के प्रबंधक भरत राज आनंद ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक 26 फरवरी से एक मार्च तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है। इस दौरान देशभर में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाकर आम लोगों और विशेषकर युवाओं को कई महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सभी लोगों को बैंकों की विभिन्न प्रक्रियाओं, लेन-देन, डिजिटल बैंकिंग और विभिन्न ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं की पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। इससे वे बैंकों की ओर से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे और अपनी आम दिनचर्या में वित्तीय लेन-देन एवं कारोबार भी आसानी से करने में सक्षम होंगे। शिविर के दौरान जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के अधिकारी रवि शर्मा ने भी आईटीआई प्रशिक्षुओं को वित्तीय प्रक्रियाओं से अवगत करवाया। आईटीआई के प्रधानाचार्य ने शिविर के आयोजन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और जिला अग्रणी बैंक के अधिकारियों का धन्यवाद किया। शिविर में लगभग 140 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed