फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information about women's rights and schemes

महिला अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी

Sat, 26 Feb 2022 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Information about women's rights and schemes
भोरंज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कतरे सीडीपीओ जीतराम - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। समेकित बाल विकास सेवाएं परियोजना भोरंज के सौजन्य से मिनी सचिवालय भोरंज में ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में भोरंज विकास खंड की पंचायतों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ‘’ अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करने को कहा।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित चयन पर रोकथाम, बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना, उनकी शिक्षा की उचित व्यवस्था करना तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिये कन्या शिशु के प्रति लोगों की मानसिकता में सुधार लाने की आवश्यकता है। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित प्रतिभागियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी भोरंज सुरम सिंह ने नशा मुक्त भारत अभियान, महिला अधिकारों तथा पोक्सो, पिसी एंड पीएनडीटी एक्ट एवं घरेलू हिंसा अत्याचार निवारण एक्ट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed