Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inflation impacts milk consumption, with consumers reducing their purchases as prices rise

Hamirpur (Himachal) News: दूध की खपत पर महंगाई की मार, दाम बढ़ते ही ग्राहकों ने घटाई खरीद

Sun, 15 Nov 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Inflation impacts milk consumption, with consumers reducing their purchases as prices rise
बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद
हमीरपुर। महंगाई की मार अब दूध की खपत पर भी पड़ने लगी है। पैकेट बंद दूध के दाम बढ़ने के बाद ग्राहकों ने इसकी खरीद कम कर दी है। प्रदेश में 12 नवंबर से अमूल, मदर डेयरी और वेरका के दूध की कीमतों में दो से चार रुपये प्रतिलीटर तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

इससे आम परिवारों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। पहले रोजाना अधिक मात्रा में दूध खरीदने वाले ग्राहक अब जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।दामों में बढ़ोतरी के बाद अमूल का दूध 74 रुपये से बढ़कर 78 रुपये प्रतिलीटर हो गया है।
विज्ञापन

वहीं, वेरका के दूध की कीमत 76 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रतिलीटर पहुंच गई है। सुपर फुल क्रीम दूध भी 72 रुपये के बजाय अब 76 रुपये प्रतिलीटर मिल रहा है।
दुकानदारों के अनुसार दूध महंगा होने के बाद ग्राहक पहले के मुकाबले कम मात्रा में इसकी खरीद कर रहे हैं। इसका असर दूध की मांग पर भी पड़ा है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
दूध के दाम बढ़ने के बाद ग्राहकों को अब हर लीटर पर चार रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं। रोजाना दूध खरीदने वाले ग्राहक कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। -सुरेंद्र कुमार शर्मा, दुकानदार हमीरपुर

दूध रोजमर्रा की जरूरत है। दाम बढ़ने से ग्राहक पहले के मुकाबले कम दूध की खरीद कर रहे हैं, जिससे दूध की मांग कम हुई है। -तरुण डोगरा, संचालक वेरका स्टोर


घर में रोज दूध की जरूरत रहती है। चार रुपये प्रतिलीटर की बढ़ोतरी से महीने का खर्च बढ़ जाएगा। पहले ही रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। -कश्मीर सिंह, निवासी सरेड़ा

दूध के साथ दूसरी खाद्य वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। आमदनी सीमित है, लेकिन खर्च लगातार बढ़ रहा है। सरकार और कंपनियों को आम लोगों की परेशानी का ध्यान रखना चाहिए। -राजेश कुमार, ग्राहक सुजानपुर

बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद

बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद

बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद

बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद

बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद

बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद

बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद

बिझड़ी बाजार में दूध की खरीददारी के दौरान दूध के रेट पूछते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article