फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Independence Day celebrations filled with colors with march past and cultural programs

Hamirpur (Himachal) News: मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आजादी के जश्न में भरा रंग

Sat, 17 Aug 2024 03:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations filled with colors with march past and cultural programs
अणु मैदान आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रतता दिवस के समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली
विज्ञापन

कहा, विकास के पथ पर अग्रसर है जिला हमीरपुर, हिमकेयर योजना बंद नहीं
योजना के दुरुपयोग पर 147 निजी अस्पतालों को किया गया है दायरे से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह वीरवार को जिला हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अणु के स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न स्कूलों के प्लाटूनों ने शानदार मार्चपास्ट किया। कलाकारों और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आजादी के जश्न में खूब रंग बिखेरा।

धनीराम शांडिल ने कहा कि हिमकेयर योजना के दुरुपयोग के कई मामले सामने आने पर सरकार ने 147 प्राइवेट अस्पतालों को इस योजना के दायरे से बाहर कर दिया है। इस योजना को बंद नहीं किया गया है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। निजी अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा को जारी रखा गया है। जल जीवन मिशन के तहत जिला हमीरपुर के लिए 66 पेयजल योजनाएं मंजूर की गई थीं, जिनमें से 23 पूरी कर ली गई हैं। नाबार्ड के तहत जिला हमीरपुर को लगभग 144 करोड़ की 24 पेयजल योजनाएं, 19 सिंचाई योजनाएं और पांच बाढ़ नियंत्रण योजनाएं मंजूर की गई हैं। एडीबी की मदद से जिले की 4 पेयजल योजनाओं के लिए 72 करोड़ 76 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए एनडीबी. की मदद से 137 करोड़ की योजना के टेंडर आवंटित कर दिए गए। जिला हमीरपुर विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है।
विज्ञापन





इन्हें किया गया सम्मानित

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिव्यांग राजन कुमार और पुलिस की विभिन्न शाखाओं में सराहनीय सेवाओं के लिए इंस्पेक्टर सुनील दत्त, एसआई कुलदीप पटियाल, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई अमीं चंद, एएसआई अरविंद कुमार, सीआईडी यूनिट के प्रभारी एएसआई संजीव कुमार और कांस्टेबल रवि कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया
विज्ञापन
विज्ञापन








न्यायिक परिसरों में फहराया तिरंगा

हमीरपुर। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर, न्यायिक परिसर बड़सर और न्यायिक परिसर नादौन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल भमनोत्रा, न्यायिक दंडाधिकारी वत्सला चौधरी, न्यायिक दंडाधिकारी शाविक घई, न्यायिक दंडाधिकारी अनुलेखा तंवर, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, न्यायिक परिसर के कर्मचारी और अन्य लोग भी उपस्थित थे। उधर, न्यायिक परिसर बड़सर में न्यायिक दंडाधिकारी मनु प्रिंजा और न्यायिक परिसर नादौन में सीनियर सिविल जज दिव्य ज्योति पटियाल ने तिरंगा फहराया।


स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका के बारे में बताया
हमीरपुर सुजानपुर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य सुनील चौहान ने ध्वजारोहण किया। प्राचार्य सुनील चौहान ने सभी अध्यापकों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस में स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, केवि नादौन में प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समूह गान, नृत्य सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ में प्रधानाचार्य मंजरी महाजन की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।







तिरंगा फहराकर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में तकनीकी विवि के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुलपति ने तिरंगा फहराकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। तकनीकी विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों की टुकड़ी ने सलामी दी।



बारीं में तीन लाख से बनेगा मोक्षधाम
टौणीदेवी (हमीरपुर)। बारी पंचायत के मोक्षधाम में स्वतंत्रता दिवस पर 150 हर्बल पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बहल और जिला परिषद अध्यक्ष बबली और अर्चना चौहान ने हरड, बहेड़ा, आंवला के पौधे रोपित किए। इस मौके पर विजय बहल ने नवनिर्मित मोक्षधाम के लिए टाइल्स लगाने की घोषणा की। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष बबली ने मोक्षधाम बारी के विकास के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी आंगनबाड़ी केंद्र झनिक्कर व पंचायत पटनौण के आंगनबाड़ी केंद्र धार में आजादी दिवस और रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया गया।



विधायक आशीष ने घर पर फहराया तिरंगा

ताल डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। विधायक ने सबसे पहले अपने निवास स्थान पर देश के वीर जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत गांव डिडवीं के महिला मंडल परिसर में सुधार सभा कमेटी अध्यक्ष प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्क्वाड्रन लीडर विद्यासागर शर्मा ने लोगों को भाईचारे का संदेश दिया गया।





खास गलोड़ में बुजुर्गों को किया सम्मानित

गलोड़ (हमीरपुर)। स्वतंत्रता दिवस पर खास गलोड़ पंचायत प्रधान संजीव शर्मा ने पंचायत कार्यालय के प्रांगण में 200 के करीब बुजुर्गों के साथ झंडा फहराया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित पंचायत के करीब 200 बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इसी पंचायत के संतोष कुमार, भारतीय मजदूर यूनियन कांग्रेस महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौकस राम ने भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।







चकमोह बाजार में स्वतंत्रता दिवस की धूम

बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत आने वाले सरकारी, निजी स्कूलों और ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सरकारी व निजी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापकों ने राष्ट्रीय झंडा फहराया व परेड की सलामी ली। वहीं, चकमोह बाजार में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कर्नल देवेंद्र सिंह और कर्नल पी सी अत्री (रिटायर्ड) ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीदों को नमन किया।








शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

नादौन (हमीरपुर)। नादौन में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बाल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने झंडा फहराया और उसके बाद अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए समस्त स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी की अगुवाई में नगर पंचायत की ओर से एसडीएम को सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में महाविद्यालय की एनसीसी आर्मी विंग यूनिट 4 एचपी आई कंपनी, हमीरपुर एनएसएस यूनिट एवं रोवर एंड रेंजर्स यूनिट ने प्रधानाचार्य डॉ अनिल कुमार गौतम की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन यशपाल चोपड़ा की ओर से कैडेट्स को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed