फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Hamirpur, 369 people beat Corona in one day

हमीरपुर में एक दिन में 369 लोगों ने दी कोरोना को मात

Fri, 14 May 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में कोविड-19 से संक्रमित 369 और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें से 357 लोगों ने होम आइसोलेशन में रहते हुए कोरोना को हराया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी प्रदान की गई है। बुलेटिन के अनुसार जिले में 13 मई, 2021 शाम तक 10,677 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 7,401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गत दिवस 369 लोगों ने कोरोना को मात दी, जिनमें से गृह पृथकवास में रहने वाले 357, डीसीएचसी से 11 एवं डीसीसीसी से एक व्यक्ति स्वस्थ हुआ है। गत दिवस तक जिले में 3,140 सक्रिय मामले थे जिनमें से 2,994 लोग गृह पृथकवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार इस महामारी से निपटने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। गृह पृथकवास में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त स्थानीय प्रशासन एवं पंचायत प्रतिनिधियों को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है। चिकित्सा अधिकारी एवं निगरानी अधिकारी पृथकवास में घर पर ही रहने वाले संक्रमित व्यक्तियों से लगातार संपर्क बना रहे हैं।
विज्ञापन

उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी इन लोगों से मिलने के लिए स्वयं फील्ड में जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में टेस्टिंग, ट्रेसिंग एवं ट्रीटमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग एक हजार नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। गृह पृथकवास में रहने वाले लोगों का नियमित फॉलोअप लिया जा रहा है। एक डीसीएचसी, दो डीसीसीसी सहित मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील होने से गंभीर रोगियों के लिए यहीं पर सुविधा मिलना प्रारंभ हो गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपना मनोबल बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed