फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   in congress comity sukhu follower out

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में सुक्खू की टीम आउट

Wed, 18 Mar 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन से विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू की टीम के अधिकतर लोग बाहर हो गए हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेेम कुमार धूमल और चार बार सांसद अनुराग ठाकुर के गृह जिले में 36 वर्षों के बाद सुक्खू के नेतृत्व में कुल पांच सीटों मेें से तीन पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। बावजूद इसके हमीरपुर जिले के निवर्तमान अध्यक्ष नरेश ठाकुर, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा और उनकी पूरी कार्यकारिणी प्रदेश संगठन में नजर नहीं आ रही। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में पूर्व में जिलाध्यक्ष पद पर रहने वालों को नई प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और महासचिव पद दिए गए हैं। कइयों को फिर से जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। कुलदीप राठौर ने पूर्व में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और बड़सर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके राजेंद्र जार को जिला हमीरपुर का अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन

राजेंद्र जार की धर्मपत्नी भी दो बार बड़सर विस क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं लेकिन, चुनाव में जीत नहीं मिल पाई। नई कार्यकारिणी में इस बार राजेंद्र राणा और अनीता वर्मा गुट में संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया है। एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा और पूर्व विधायक अनीता वर्मा को प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि दीपक शर्मा और प्रेम कौशल को फिर से राज्य प्रवक्ता बनाया गया है। दोनों पूर्व में भी इन पदों पर रह चुके हैं। वहीं बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और सुनील बिट्टू को महासचिव, जबकि कमल पठानिया और बलविंद्र सिंह बबलू को सचिव पद दिया गया है। जबकि नादौन से बृजमोहन सोनी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस तरह हमीरपुर जिले से दो उपाध्यक्ष, दो महासचिव, दो सचिव और दो राज्य प्रवक्ता व एक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समेत कुल नौ लोग प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं। लेकिन, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा व निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर प्रदेश कार्यकारिणी से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

सुक्खू की टीम में रहे इन लोगों को फिर मिले ओहदे
सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रदेश अध्यक्ष रहते जो लोग जिला अध्यक्ष रहे हैं, उन्हें कुलदीप राठौर की टीम में भी अधिमान दिया गया है। जिसमें प्रमुख तौर पर जो नाम सामने आए हैं उनमें चंबा से नीरज नैय्यर, शिमला ग्रामीण से यशवंत छाजटा, किन्नौर से उमेश नेगी और कुल्लू से बुद्धि सिंह को फिर से जिला का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि कांगड़ा की अध्यक्ष सुमन वर्मा, सिरमौर के अजय सौलंकी को महासचिव, ऊना के वीरेंद्र धर्माणी को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिल ठाकुर सक्रिय राजनीति से गायब-
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहीं उर्मिल ठाकुर भाजपा में अपनी अनदेखी के चलते पूर्व में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। लेकिन, वह वीरभद्र सिंह के महज एक-दो कार्यक्रमों के बाद सक्रिय राजनीति से गायब हो चुकी हैं। वर्तमान में वह कांग्रेस में हैं या भाजपा में, किसी को कोई जानकारी नहीं।

बयान-
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने हमीरपुर जिले से 9 लोगों को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी है, यह जिले के लिए गर्व की बात है। सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रदेश संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
-दीपक शर्मा, राज्य प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed