फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In basketball, Bharedi defeated Sameerpur by 24-02.

Hamirpur (Himachal) News: बास्केटबाल में भरेड़ी ने समीरपुर को 24-02 से हराया

Wed, 08 Oct 2025 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
In basketball, Bharedi defeated Sameerpur by 24-02.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में आयोजित डंडोर खेलों के समापन अवसर पर एसपी भगत सिंह ठा - फोटो : स्वयं
डिडवीं/धनेटा/हमीरपुर। जिले के तीन स्कूलों में आयोजित अंडर-17 और 19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बारिश के चलते कम मुकाबले हुए। गौना करौर में आयोजित मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में देररात बास्केटबाल के दो ही मुकाबले हो पाए।
विज्ञापन

इस दौरान पहले मुकाबले में भरेड़ी स्कूल ने समीरपुर को 24-02 से हराया और दूसरे मुकाबले में न्यू ईरा परोल ने शिक्षा ज्योति रूहाण को 23-06 से हराया। धनेटा और गौना करौर में आयोजित प्रतियोगिता का समापन आठ अक्तूबर को होगा, जबकि डिडवीं स्कूल में प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को मंजिल हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष में कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन जो खिलाड़ी ईमानदारी से पसीना बहाता है, वह अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी रजिंदर शर्मा ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती में डिडवीं स्कूल विजेता, हैप्स विकासनगर उपविजेता, बॉक्सिंग में हैप्स विकास नगर विजेता और कक्कड़ उपविजेता, जूडो में डिडवीं विजेता और ऊहल व कांगू उपविजेता, कुराश में कांगू विजेता, ऊहल उपविजेता रहे।
इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्य स्तर पर हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. एमआर चौहान, शैली शर्मा, प्रवक्ता सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में धनेटा स्कूल में आयोजित मानइर खेलकूद के दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता में नादौन और हमीरपुर की टीमें फाइनल मुकाबले में पहुंचीं। दोनों का फाइनल मुकाबला प्रतियोगिता के समापन पर होगा। कबड्डी में सेमीफाइनल मुकाबले में ख्याह ने डिडवीं को हराया। फाइनल मुकाबले में ख्याह ने हॉली हार्ट पब्लिक स्कूल को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।

वहीं, बारिश के कारण अन्य मुकाबले नहीं हो पाए। इस मौके पर प्रतियोगिता की समन्वयक व प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा ललिता ठाकुर, राजेश कुमार, शंकर राज व अन्य मौजूद रहे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में आयोजित डंडोर खेलों के समापन अवसर पर एसपी भगत सिंह ठा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में आयोजित डंडोर खेलों के समापन अवसर पर एसपी भगत सिंह ठा- फोटो : स्वयं

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में आयोजित डंडोर खेलों के समापन अवसर पर एसपी भगत सिंह ठा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में आयोजित डंडोर खेलों के समापन अवसर पर एसपी भगत सिंह ठा- फोटो : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed