{"_id":"5f35805a8ebc3e4ad42a3e46","slug":"in-accident-four-injured-hamirpur-hp-news-sml3416449155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर से चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की टक्कर से चार लोग घायल
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर में लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरे को टक्कर मारकर घायल करने के दो मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में जोगिंद्र सिंह पुत्र दिले राम गांव मटाहणी डाकघर दडूही तहसील और जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पक्काभरो हमीरपुर में मेकेनिक की दुकान करता है। बुधवार को करीब 5:30 बजे शाम वह अपनी दुकान के बाहर काम कर रहा था तो परसीनो देवी पक्काभरो से कृष्णानगर की तरफ जा रही थी। इतने में पीछे से एक हाइड्रा क्रेन आई और परसीनो देवी को टक्कर मार दी। टक्कर में उसे चोटें आई हैं। यह हादसा क्रेन के चालक राम पाल की तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है।
दूसरे मामले में राजकुमार पुत्र रती राम गांव माकड़ी डाकघर जेंजवी तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 11 अगस्त को वह अपनी बाइक पर पत्नी, बेटे के साथ पालमपुर से अपने घर जा रहा था तो समय करीब 2:19 बजे वह सलौणी के समीप पहुंचा। इस दौरान एक होटल से पिकअप गाड़ी मुख्य सड़क पर अचानक दाखिल हुई और बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से तीनों को चोटें आई हैं। यह हादसा गाड़ी चालक रविंद्र कुमार की लापरवाही से चलते घटित हुआ है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।