फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   illigal dipty director warn

फर्जी डिप्टी डायरेक्टर ने निजी स्कूल प्रबंधक को धमकाया

Wed, 18 Mar 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के निजी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक को एक फर्जी शिक्षा उपनिदेशक ने फोन कॉल कर स्कूल की होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए और स्कूल प्रबंधक को धमकाया। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री के अलावा भोरंज पुलिस थाना में की गई है। स्कूल संचालक अतुल ने बताया कि मंगलवार को 4 बजे करीब उन्हें एक कॉल आया, जिसमें व्यक्ति ने स्कूल की होर्डिंग को हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति स्वयं को डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंटरी एजूकेशन बता रहा था और उसने स्कूल की मान्यता रद्द करने की बात भी कही। लेकिन, जब जांच पड़ताल की गई तो दर्ज फोन नंबर किसी ठेकेदार का पाया गया, जिसका अपना भी स्कूल है। अतुल ने कहा कि इस फर्जी कॉल के माध्यम से उनकी भावनाओं को आहत किया गया।
विज्ञापन

अतुल ने कहा कि जब डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंटरी हमीरपुर कार्यालय से संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि कार्यालय से किसी भी प्रकार की कॉल नहीं की गई है। अतुल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने सारे प्रकरण की जानकारी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री कार्यालय शिमला समेत थाना भोरंज को भी प्रेषित कर दी है। अतुल ने मांग की है कि जिस भी व्यक्ति ने यह काम किया है, उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए ताकि, व्यक्ति भविष्य में कोई भी ऐसी घटना को अंजाम न दे सके। वहीं, डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंटरी हमीरपुर बलवंत नड्डा ने कहा कि उक्त निजी स्कूल संचालक ने फोन के माध्यम से इस बारे में अवगत करवाया है। उन्होंने किसी भी प्रकार की कॉल नहीं की है। वहीं, थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है और छानबीन की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed