{"_id":"62795e65333e3516154a927b","slug":"illegal-mining-police-confiscated-two-jcbs-and-three-tippers-hamirpur-hp-news-sml4082997108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन: पुलिस ने दो जेसीबी और तीन टिप्पर किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन: पुलिस ने दो जेसीबी और तीन टिप्पर किए जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्यास नदी का सीना छलनी करने वालों पर सुजानपुर पुलिस ने एक बार फिर से सख्त कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी और तीन टिपर जब्त किए हैं। रविवार रात करीब तीन बजे सुजानपुर पुलिस ने व्यास नदी में अवैध खननकारियों पर दबिश देकर पांच वाहनों को कब्जे में लेकर इनके चालकों को गिरफ्तार किया है।
कांगड़ा जिला में चल रहे स्टोन क्रशर की गाड़ियों के चालक उपमंडल सुजानपुर के जंगलबैरी से होकर बहने वाली व्यास नदी में आकर अवैध खनन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आधी रात को ही नदी में दबिश देकर पांच वाहन कब्जे में लिए हैं। साथ ही इनके चालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की दो टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा और अनूप शर्मा की अगुवाई में एक टीम, जबकि दूसरी टीम उपनिरीक्षक पुष्पेंदर की अगुवाई में गठित की गई। इस दौरान कुछ खननकारी भागने की कोशिश भी करने लगे, जिन्हें पुलिस कर्मियों ने करीब 400 मीटर दूरी पर जाकर पकड़ा।
पुलिस ने मौके पर दो जेसीबी, तीन टिपर जब्त किए हैं। इनमें से एक टिपर खाली और दो भवन निर्माण सामग्री से भरे हुए कब्जे में लिए हैं। बता दें कि पूर्व में भी इसी क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे करीब 13 वाहनों और उनके चालकों को पुलिस ने दबोचा था। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं और पांच वाहनों को कब्जे में लिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।