फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   illegal mining in beas

ब्यास नदी में हो रहा अवैध खनन

Mon, 22 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
illegal mining in beas
ब्यास नदी में अवैध खनन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। ब्यास नदी में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन को लेकर लोगों में रोष है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब के नीचे ब्यास नदी में धड़ल्ले से खनन माफिया हर रोज दिन-रात रेत, बजरी, पत्थरों के ट्रैक्टर भर रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर गुरुद्वारा के कर्मचारी भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद विभाग ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथि सिमर जीत सिंह ने कहा कि इस बारे में कई बार प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहब भवन को भी बड़ी क्षति पहुंच सकती है।
विज्ञापन

खनन की वजह से दिन के समय में तो शोर रहता ही है लेकिन रात को भी ट्रैक्टरों की आवाज के कारण ठीक ढंग से वे सो भी नहीं पाते हैं। नादौन अस्पताल से बस अड्डा पर बने गुरुद्वारा साहब के गेट तक रात के समय में ट्रैक्टरों की आवाज के कारण अस्पताल सहित सड़कों के किनारों पर बने घरों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे जिला खनन अधिकारी हरविंद्र जंवाल ने कहा कि विभाग के अधिकारी समय-समय पर नादौन में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ छापा मार रहे हैं। हाल ही में कई चालान भी काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed