{"_id":"627ea02ba76f4b7b623f579f","slug":"icu-made-in-medical-college-for-babies-hamirpur-hp-news-sml408751571","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशुओं के लिए मेडिकल कॉलेज में बना आईसीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शिशु रोग वार्ड में उपचाराधीन शिशु व मौजूद तीमारदार।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के शिशु रोग वार्ड को अब आईसीयू (गहन चिकित्सा केंद्र) बनाया गया है। यहां एल्युमीनियम और शीशे की फिटिंग (जुड़ाई) कर शिशुओं को संक्रमण से सुरक्षित करने के लिए व्यवस्था की गई है। आईसीयू की तर्ज पर बने इस वार्ड में गंभीर बीमार शिशु उपचाराधीन होते हैं। यहां वेंटिलेटर, एयर कंडीशनर सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं शिशुओं के उपचार के लिए उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे पूर्व यह मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का साधारण शिशु रोग वार्ड था।
विज्ञापन
इसके अलावा अब शिशु रोग की ओपीडी रैन बसेरा के पास भी शिशुओं के लिए एक वार्ड बनाया गया है। हालांकि, पुराने वार्ड के साथ ही शिशुओं के लिए फोटोथेरेपी मशीन भी लगी हैं, लेकिन अब गंभीर बीमार शिशुओं को अन्य आईसीयू वार्ड में रखने के बजाय इनके अपने आईसीयू वार्ड में ही रखा जाएगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने कहा कि शिशु रोग वार्ड को आईसीयू की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां गंभीर शिशुओं के लिए वेंटिलेटर, एयर कंडीशनर के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।