फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   I will fight the assembly elections under any circumstances: Dr. Dhiman

इस बार हर हाल में लड़ूंगा विधानसभा चुनाव : डॉ. धीमान

Mon, 21 Feb 2022 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
I will fight the assembly elections under any circumstances: Dr. Dhiman
भोरंज में पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने अटकलों पर विराम लगाते हुए इस बार हर हाल में विधानसभा का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। धीमान ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उनके पिता आईडी धीमान से लेकर खुद उन्होंने भोरंज में पार्टी को खड़ा करने और उसे प्यार, विश्वास और सम्मान के साथ एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

लिहाजा पार्टी से टिकट की मांग करना उनका भी हक है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके पास और भी विकल्प हैं। वह अपने परिवार के साथ सलाह-मशिवरा कर हर कीमत पर चुनाव लड़ेंगे, चाहे फिर चुनाव चिन्ह कोई भी हो। उन्होंने कहा कि 30 सालों में जो प्यार सम्मान और इज्जत भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलती थी, वो आज नहीं मिल रही है। यही वजह है कि कार्यकर्ता निराश और हताश होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अज्ञात कारणों से उनका टिकट काटकर बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया। पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए पार्टी के साथ ही खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमकर अनदेखी हुई है। इससे वे नाराज हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा उनके पिता आईडी धीमान ने भोरंज को विकास के मामले में एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया है। उन्होंने विधायक के छोटे से कार्यकाल में भोरंज के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट विधायक प्राथमिकता में डलवाए जिनका काम आज चल रहा है। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष जैमल ठाकुर, जोगिंद्र राणा, महामंत्री विपन अग्निहोत्री, रिपुदमन, ज्ञान वर्मा, अमरोल की प्रधान बीना देवी, पूर्व मंडलाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, जोगिंद्र राणा, जयमल ठाकुर, पूर्व मंडल महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी रिपू दमन गुप्ता, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, पूर्व महिला मोर्चा महामंत्री बीना कुमारी, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष ज्ञान शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed