{"_id":"60e5fa8a8ebc3ef84c503657","slug":"hrtc-pensioners-angry-over-delay-in-allowances-and-pension-hamirpur-hp-news-sml3760829148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भत्ते और पेंशन में देरी से नाराज एचआरटीसी पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भत्ते और पेंशन में देरी से नाराज एचआरटीसी पेंशनर
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रुके हुए भत्ते और पेंशन में देरी से पेंशनर नाराज हैं। इस बारे कर्मचारियों के कल्याण मंच की बैठक हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अजमेर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में तत्कालीन परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ प्रदेशस्तरीय बैठक शिमला में हुई थी। इसमें पूर्व मंत्री ने चार फीसदी अंतरिम राहत देने की घोषणा की थी। वर्तमान परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर के साथ भी 12 मार्च को प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। इसमें उन्होंने अप्रैल माह के पेंशन के साथ चार फीसदी डीए देने की घोषणा की।
जून माह में मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में समीक्षा की और एचआरटीसी के कर्मचारियों का ओवरटाइम, पेंशन के भत्ते चरणबद्ध तरीके से देने और चिकित्सा भत्ता एक मुश्त देने की घोषणा की। इसके बाद बीओडी की बैठक में मंत्री ने रुके हुए भत्ते बारे कोई वार्ता नहीं की और महज एक साल का चिकित्सा भत्ता ही दिया। प्रधान ने कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन भी नहीं दी जा रही है। वर्ष 2020 और 2021 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भत्ते और पेंशन नहीं दी गई। इस वर्ग में गहरा रोष है। मंच की प्रदेशस्तरीय बैठक 24 जुलाई को नगरोटा बगवां में होगी और मांगें न मानने पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर भगवान दास, बलवीर सिंह, कश्मीर सिंह, राम लाल, स्वर्ण कुमार, बलदेव चंद, अशोक कुमार, नंद लाल, बलदेव, किशोरी लाल, बलवीर पटियाल, हरनाम सिंह, योग राज, लेख राज,रघु नाथ, धर्म पाल, बलराज और सुरेश मौजूद रहे।