फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hrtc

एचआरटीसी की मिनी बस हमीरपुर में हुई खराब

Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के पहिये आए दिन बीच सड़क पर थम रहे हैं। वीरवार को एचआरटीसी की मिनी टेंपो ट्रेवलर भी हमीरपुर में बीच रास्ते हांफ गई। यात्रियों को सफर के दौरान खासा परेशान होना पड़ रहा है। दो घंटे तक यात्रियों को ठंड में जूझना पड़ा। फिर कहीं जाकर ट्रेवलर दोबारा स्टार्ट्र हो पाई और यात्रियों को गंवत्य के लिए रवाना किया। वीरवार को दोपहर नुरपूर-शिमला रूट पर टेंपो ट्रेवलर बस अड्डा हमीरपुर से महज डेढ़ किलोमीटर दूर हथली पुल पर अचानक खराब हो गई। जैसे ही टैंपो ट्रेवलर ठीक हुई, तो उसके बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। ऐसे में यात्री भी अपने स्टेशनों पर करीब दो घंटे देरी से पहुंचे। गौरतलब है कि निगम की लांग रूटों पर दौड़ रही खटारा बसें अकसर बीच रास्ते हांफ रही हैं। ऐसे में निगम की बसों में सफर कर रहे यात्रियों को आए दिन खासा परेशान होना पड़ रहा है। निगम की अब टेंपो ट्रेवलर भी बीच रास्ते खड़ी होना शुरू हो गई हैं। ऐसे में निगम की बसों में सफर करना यात्रियों के लिए किसी खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि निगम भी लगातार खटारा बसों को लांग रूटों पर भेज रहा है, जिसका असर बसें में दिखना शुरू हो गया है। पूर्व में दिल्ली और शिमला रूट पर भी बसों के पहिये थम चुके हैं। यात्री भी अब निगम की इन खटारा बसों में सफर करने से परहेज कर रहे हैं। यात्रियों ने भी निगम को लांग रूटों पर बेहतर बस सुविधा देने की मांग की है, ताकि वह आराम से सफर कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed