फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC Hamirpur changes the timetable of three bus routes

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी हमीरपुर ने तीन बस रूटों की समयसारिणी में किया बदलाव

Fri, 22 Dec 2023 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर ने वीरवार से तीन बस रूटों की समयसारिणी में बदलाव कर दिया है। जबकि, एक बस रूट में बदलाव किया गया है। हमीरपुर डिपो प्रबंधन ने यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया है। अवाहदेवी दिल्ली वाया ऊना बस रूट जो पहले सुबह 8:05 बजे हमीरपुर से चलती थी, उसे अब सुबह 7:30 बजे चलाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा हमीरपुर दिल्ली वाया बद्दी रूट जो पहले वाया ऊना होकर चलता था, उसे वाया बिलासपुर से होते हुए स्वाघाट-बद्दी के लिए चलाया गया है। इसकी समयसारिणी अब सुबह 8:05 बजे के बजाय सुबह 7:30 बजे तय की गई है। पटलांदर चंडीगढ़ बस रूट वाया फोरलेन भगेड़ की समयसारिणी अब सुबह 7:30 बजे के बजाय सुबह 8:25 बजे रहेगी। इस बदलाव से प्रबंधन को अधिक आमदनी होने की उम्मीद है। पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि दो बस रूटों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है जबकि एक बस रूट वाया ऊना होकर चलता था, उसे वाया बिलासपुर कर उसकी समयसारिणी में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed