फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC depot Hamirpur will start day bus routes on four lane

Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन पर दिन के बस रूट शुरू करेगा एचआरटीसी डिपो हमीरपुर

Tue, 03 Oct 2023 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Oct 2023 04:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) डिपो हमीरपुर, किरतपुर-नैरचौक फोरलेन पर जिला बिलासपुर के भगेड़ से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए दिन में भी कुछ सामान्य बस रूट शुरू करने की तैयारी में है। हमीरपुर जिला के लोगों की मांग पर एचआरटीसी डिपो हमीरपुर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन




डिपो ने 20 सितंबर 2023 से डीलक्स और वोल्वो दो रात्रि बस सेवाएं शुरू की थीं। इससे जिले के लोगों का सफर सस्ता और आरामदायक हो गया है। वाया ऊना बस रूटों में यात्रियों को चंडीगढ़ और दिल्ली पहुंचने में ज्यादा समय लगता है, वहीं अब वाया भगेड़ से गड़ामोड़ फोरलेन से कम समय में दिल्ली अथवा चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




किरतपुर-नैरचौक फोरलेन के शुरू होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रात्रि बसें चलाई जा रही हैं। मगर लोग एचआरटीसी प्रबंधन से दिन में भी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। प्रबंधन ने यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए दिन में कुछ सामान्य बस रूट चलाने का निर्णय लिया है। फोरलेन वाया भगेड़ से यात्रियों को चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए 40 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हिमाचल पथ परिवहन ने जो दो रात्रि बस रूट शुरू किए हैं, इनमें डीलक्स बस में दिल्ली का 674 रुपये किराया है, जबकि वोल्वो बस में दिल्ली 1,136 रुपये है। वहीं, डिलक्स बस में चंडीगढ़ का किराया 370 रुपये और वोल्वो में 576 रुपये है। बिलासपुर के भगेड़ से होते हुए दिल्ली की 438 किलोमीटर की दूरी है, जबकि चंडीगढ़ का फासला 200 किलोमीटर रह रहा है।








दिन के समय में कुछ सामान्य बस रूट चलाए जाएंगे



20 सितंबर से दो रात्रि बस सेवाएं शुरू करने के बाद हमीरपुर जिला के यात्री दिन के समय में भी कुछ बस रूट चलाने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी ने दिन के समय में कुछ सामान्य बस रूट शुरू करने का निर्णय लिया है।



- विवेक लखनपाल, डीडीएम, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed